Siwan Police: “नशा मुक्त सिवान” अभियान में बड़ी सफलता: 1615 लीटर अवैध शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Share

सुबह-सुबह चली सघन चेकिंग और छापेमारी, मैरवा व नौतन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान |
“नशा मुक्त सिवान” अभियान के तहत सिवान पुलिस को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। जिले के मैरवा और नौतन थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग और छापेमारी अभियान के दौरान कुल 1615.2 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जबकि तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्रवाई से शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है।

मैरवा में स्कॉर्पियो से एक हजार लीटर से अधिक शराब बरामद
मैरवा थाना पुलिस द्वारा सुबह करीब 4:30 बजे नौतन नहर पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 1006.2 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर ही वाहन चालक सोनु कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मैरवा थाना क्षेत्र के बहुचक गांव का निवासी है।

इस संबंध में मैरवा थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

नौतन में पीछा कर पकड़ी कार, दो तस्कर गिरफ्तार
वहीं नौतन थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने सुबह करीब 4:00 बजे गश्ती के दौरान सीताराम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 270 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

- Sponsored -

इस दौरान पुलिस ने वाहन में सवार दो व्यक्तियों—गगनदीप कुमार और रमजान—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नरकटिया गांव में छापेमारी कर अतिरिक्त 339 लीटर शराब भी बरामद की।

लगातार चल रही छापेमारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
नौतन थाना में भी इस मामले में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

जनता से सहयोग की अपील
सिवान पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। यदि कहीं भी शराब की तस्करी, अवैध निर्माण या बिक्री की सूचना मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर जानकारी दें।

पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही “नशा मुक्त सिवान” अभियान को सफल बनाया जा सकता है और समाज को नशा माफियाओं से सुरक्षित रखा जा सकता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31