Siwan: गोरेयाकोठी–महाराजगंज के विधायकों का भव्य सम्मान; बसंतपुर बीजेपी कार्यालय में उमड़ी भीड़, कार्यकर्ताओं ने मालाओं से नवाजे दोनों नेता

Share

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

संवाददाता, बसंतपुर (सिवान)। गोरेयाकोठी और महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक देवेशकांत सिंह और हेमनारायण साह का सोमवार की दोपहर बसंतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इतनी भीड़ जुटी कि कार्यालय परिसर छोटा पड़ गया। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही दोनों नेताओं को पहुंचते देखा, “एनडीए जिंदाबाद” और “विधायक जी को बधाई” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हर कोई मालाओं और अंगवस्त्र लेकर खड़ा था, और देखते ही देखते दोनों विधायक फूल-मालाओं से लद गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सिवान जिला अध्यक्ष रणजीत प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी मैदान में जिस तरह टीमवर्क दिखा, वही एनडीए की ताकत है। स्थानीय कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका को उन्होंने विशेष रूप से सराहा।

समारोह में विधायक हेमनारायण साह ने उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा—“मेरी जीत पूरी तरह कार्यकर्ताओं की है। इस चुनाव में गांव-गांव जाकर जिस जज्बे से कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, उसी का फल आज मिला है।” उन्होंने आगे कहा कि चुनाव सिर्फ जीतने के लिए नहीं लड़ा गया, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता के मान-सम्मान के लिए लड़ा गया था।

वहीं गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के जोश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की असली ताकत संगठन है और संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हर प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। देवेशकांत सिंह ने इस चुनाव में 243 सीटों पर एनडीए की मजबूती से लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य एक था—एनडीए को जीत दिलाना और राज्य में विकास का मार्ग प्रशस्त करना।

कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि एनडीए सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नेता कालीचरण प्रजापति, पुष्पेंद्र कुमार, नन्हे ठाकुर, विश्वजीत कुमार, लालू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता इस सम्मान समारोह के साक्षी बने।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031