नौतन : बंका मोड़ फायरिंग कांड: चार के खिलाफ एफआईआर, पुलिस कर रही छापेमारी

Share

दो गुटों में झड़प के बाद चली गोली, मौके से बरामद हुआ कारतूस का खोखा

केएमपी भारत। नौतन (सीवान)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बंका मोड़ पर बुधवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नौतन-उत्तर मुख्य मार्ग पर एक साइकिल दुकान के समीप दो गुटों में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

घटना की जानकारी मिलते ही नौतन थाने की पुलिस के साथ मैरवा प्रखंड के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद हुआ है, जो फायरिंग की पुष्टि करता है।

चार नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज
पुलिस को दिए गए आवेदन में थाना क्षेत्र के सेमरिया कोइरी टोला निवासी मदन कुमार ने चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इनकी पहचान नारायण, श्रीभगवान, आलोक कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी
प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

स्थानीयों में दहशत, पुलिस गश्त बढ़ाई गई
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने बंका मोड़ व आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

- Sponsored -

पुलिस को मिली अहम सुराग
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। एसडीपीओ व अन्य उच्चाधिकारी लगातार थाना से रिपोर्ट ले रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31