Siwan: एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकाला: सीवान में भाजपा नेताओं का दावा

Share

राम जानकी विवाह भवन में भाजपा कार्यशाला संपन्न

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना
जिरादेई (सीवान)।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को जीरादेई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैरवा स्थित राम जानकी विवाह भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से की गई। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बिहार में अब कानून का राज: भाजपा
कार्यशाला की अध्यक्षता मैरवा सदर मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह उर्फ बम सिंह ने की, जबकि संचालन सुधांशु शेखर ने किया। भाजपा नेताओं ने बिहार के पिछले दो दशकों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि 20 वर्ष पूर्व राज्य में जंगलराज था, हर गांव और जिले में गुंडागर्दी और अपहरण का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के आने के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है और न्याय के साथ सबका विकास हो रहा है।

बूथ को सशक्त करने पर जोर
जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज सिंह राणा एवं वरिष्ठ नेता बैजनाथ मिश्र ने बूथों को सशक्त बनाने की रणनीति साझा की।

सोशल मीडिया बना भाजपा की ताकत
कार्यशाला में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिये हम कम समय में अपनी बात अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया का रचनात्मक उपयोग करें।

संगठनात्मक समर्पण का संदेश
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष कृष्ण जी गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरनाथ यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र एवं हरेराम साह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे मैरवा नगर अध्यक्ष सुमित वर्णवाल ने प्रस्तुत किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930