Siwan: महाराजगंज में धान का बीया उखाड़ने को लेकर पट्टीदारों में मारपीट

Share

तीन घायल, एक की हालत गंभीर, सीवान रेफर

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना

महाराजगंज (सिवान)।
थाना क्षेत्र के कसदेवरा बंगरा गांव में रविवार की सुबह खेत से धान की बीया उखाड़ने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कसदेवरा बंगरा गांव निवासी खे़दारू यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव के पुत्र मनु यादव और अरविंद यादव के रूप में की गई है।

मारपीट की सूचना घायलों ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद यादव की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है। खेत में धान की बीया उखाड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर तनाव चल रहा था, जो अब खुलकर सामने आ गया है। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30