Siwan News: 91वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: 26 मेडल जीतकर सिवान पहुंचा बिहार में पांचवें पायदान पर

Share

पदम गिरी बोले- 14वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचना ऐतिहासिक उपलब्धि

स्टेट डेस्क, केएमपी भारत, पटना

सिवान | पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 से 14 जुलाई तक आयोजित 91वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिवान जिला एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक जीते। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ सिवान बिहार भर में 14वें स्थान से छलांग लगाकर सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

गोल्ड की झड़ी से चमका सिवान
सिवान के खिलाड़ियों ने कुल 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। अंडर-23 कैटेगरी में पूजा सिंह ने दो स्वर्ण जीतकर बाजी मारी, वहीं पदम गिरी ने हैमर थ्रो और शॉट पुट में डबल गोल्ड जीतकर मेडल टैली को मजबूत किया। अन्य विजेताओं में कौशल गिरी, पंकज कुमार, सुहानी परवीन, सौम्या राय, संदीप यादव, अलका सिंह जैसे खिलाड़ियों ने गोल्ड जीतकर जिले का नाम रौशन किया।

तकनीकी टीम में भी मिला प्रतिनिधित्व
इस बार सिवान के लिए खास बात यह रही कि पहली बार डॉ. आमिर उल हक को टी.आई.सी. हेड चुना गया। साथ ही विनय कुमार और पूजा कुमारी को तकनीकी अधिकारी तथा शिवम कुमार, कृष्णा कुमार राम, अमीषा कुमारी, अंकेश कुमार, ओंकारनाथ तिवारी को ऑफिसियल वोलंटियर के रूप में चुना गया।

संघ अध्यक्ष व सचिव ने दी बधाई
जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने इसे सिवान के खेल इतिहास का गौरवशाली क्षण बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिवान लंबी कूद की तरह तेजी से आगे बढ़ रहा है। सचिव डॉ. आमिर ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और हीट दर हीट संघर्ष करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मिलेगा मौका
तकनीकी निदेशक विनय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 19वीं ओपन एथलेटिक्स, ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स और नेशनल जूनियर मीट में सिवान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
पदम गिरी, जावेद अशरफ, इंतेखाब अहमद, कबीर अहमद, मुदस्सिर मुस्ताक, अभिजीत कुमार, गोविंद गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728