Siwan News: सीवान में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मिली बड़ी सौगात

Share

मुख्यमंत्री ने बढ़ी हुई राशि का किया डीबीटी हस्तांतरण, जिले के 3.45 लाख लाभार्थियों को 38.52 करोड़ रुपए

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | कृष्ण मुरारी पांडेय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए ऐतिहासिक पहल करते हुए पेंशन राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए प्रतिमाह कर दी। इस बढ़ी हुई राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण का सीधा प्रसारण समाहरणालय सीवान के सभागार में हुआ, जहां जिला पदाधिकारी ने पेंशनधारियों के साथ केक काटकर खुशी साझा की।

1460 स्थलों पर हुआ कार्यक्रम
जिलेभर में 1460 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत, नगर निकाय और वार्ड स्तर तक लाभार्थियों ने भाग लिया। पेंशनधारियों ने टीवी, लैपटॉप और मोबाइल के जरिए मुख्यमंत्री का संबोधन और राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

छह योजनाओं के लाभार्थी हुए लाभान्वित
जिले में कुल 3,45,628 पेंशनधारियों के बीच 38.52 करोड़ रुपए अंतरित किए गए। इनमें—

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना: 94,214 लाभार्थी, ₹10.36 करोड़
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 1,66,548 लाभार्थी, ₹18.74 करोड़
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 13,116 लाभार्थी, ₹1.44 करोड़
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 39,464 लाभार्थी, ₹4.39 करोड़
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना: 4,111 लाभार्थी, ₹45.26 लाख
  • बिहार नि:शक्तजन पेंशन योजना: 28,175 लाभार्थी, ₹3.12 करोड़

‘न्याय के साथ विकास’ का संदेश
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह निर्णय राज्य के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों को लाभान्वित करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को संबल देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

- Sponsored -

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930