Siwan: समाहरणालय पूर्वी गेट पर NMOPS बिहार और गोप गुट आज करेगा जोरदार प्रदर्शन, सभी विभागों के कर्मी होंगे शामिल

Share

एनपीएस के खिलाफ सिवान में कर्मचारियों में आक्रोश, ओपीएस बहाली की उठी मांग

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान|
न्यू पेंशन स्कीम (NPS) के विरोध और ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली की मांग को लेकर NMOPS बिहार एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में सिवान में जोरदार रोषपूर्ण प्रदर्शन आज किया जाएगा। यह प्रदर्शन शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक समाहरणालय के पूर्वी गेट पर आयोजित किया जाएगा।

सैकड़ों की संख्या में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और पदाधिकारी प्रदर्शन स्थल पर एकत्र होंगे और ‘OPS बहाल करो’ जैसे नारे लगाएंगे। संघ का मानना है कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है और इसे तुरंत रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जानी चाहिए।

NMOPS टीम सिवान के कार्यकारी अध्यक्ष भरत यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा है और जब तक OPS बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी संगठनों और कर्मचारियों से इस आंदोलन में एकजुट होने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930