20 जून को सीवान आएंगे पीएम मोदी: जसौली खर्ग सज कर तैयार, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम

Share

हेलीपैड से लेकर प्रचार-प्रसार तक… सारी तैयारियां लगभग पूरी, 19 जून तक हर काम फाइनल करने का निर्देश

केएमपी भारत। सीवान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सिवान आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग में होने वाली ऐतिहासिक सभा के लिए कार्यक्रम स्थल पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। हेलीपैड से लेकर पेयजल तक की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नगर विकास विभाग और जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

हेलीपैड का निर्माण पूरा, ट्रैफिक रूट में बदलाव

जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड का निर्माण समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। सभा स्थल के आसपास ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है ताकि भीड़ के बावजूद आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

पार्किंग से लेकर पेयजल तक… सब कुछ तैयार

सभा में दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में पार्किंग के लिए विशेष स्थान चिन्हित किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए पानी के टैंकर, बोरिंग और पेयजल पाउच की व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित कर दी गई है।

साफ-सफाई और शौचालय पर खास फोकस

सभा स्थल और उसके आसपास अस्थायी शौचालय लगाए गए हैं। साथ ही सफाईकर्मियों की टीम को पहले से तैनात कर दिया गया है। लगातार साफ-सफाई हो रही है ताकि कार्यक्रम के दिन कोई शिकायत न आए।

जनसंपर्क विभाग ने संभाला प्रचार-प्रसार का मोर्चा

सभा को लेकर जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिलेभर में पोस्टर, बैनर, माइकिंग और मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया है। सोशल मीडिया के जरिए भी सभा का माहौल बनाया जा रहा है।

सभी विभागों को अलर्ट – 19 जून तक सभी काम पूरे करें

नगर विकास विभाग के सचिव और जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 19 जून की पूर्वाह्न तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी।

जसौली खर्ग बना चर्चा का केंद्र

सिवान का जसौली खर्ग गांव इस समय जिले में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। यहां की सड़कों से लेकर मंच तक… हर चीज पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। आम जनता भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है।

कार्यक्रम की तारीख: 20 जून 2025
स्थान: जसौली खर्ग, पचरुखी, सिवान
आयोजन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930