Siwan Politics: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीवान में जश्न का माहौल

Share

दारौंदा विधायक व्यास सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा पदभार ग्रहण समारोह, पटाखे फूटे, मिठाइयां बंटी https://youtube.com/shorts/eh6HmtD3XbU?si=T6CuO-zVR7ZUfi_B

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता । सिवान।
भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और पदभार ग्रहण करने की खुशी में दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के आवास परिसर में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए।

इस विशेष अवसर पर परिसर में एक बड़े टेलीविजन की व्यवस्था की गई थी, जिस पर नितिन नवीन के पदभार ग्रहण और ताजपोशी समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जैसे ही नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में इस मौके पर पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना पार्टी संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा और आगामी चुनावों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के राजनीतिक अनुभव, संगठन क्षमता और कार्यशैली की सराहना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश कुमार सिंह, जयप्रकाश गौतम, विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह, उप चेयरमैन किरण गुप्ता, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी इंजीनियर दीपू सिंह, सरसर पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, गोरखनाथ सिंह, भाजपा सिवान के जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, भाजपा के जिला प्रमुखता देवेंद्र तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश कुमार सिंह, जयप्रकाश गौतम, विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह, भाजपा के जिला प्रमुख देवेंद्र तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण और जोशीला बना रहा।

इनसेट :

भारतीय जनता पार्टी का नवीन युग प्रारंभ: प्रफुल्ल

भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रफुल्ल राज पांडेय ने बिहार की मिट्टी के लाल नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए एक नए और सशक्त अध्याय की शुरुआत है।

श्री पांडेय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को “बॉस” कहकर संबोधित किया जाना भाजपा की सुदृढ़ संगठनात्मक संस्कृति, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान का सशक्त प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह संवाद नेतृत्व की विनम्रता और कार्यकर्ता-संस्कृति की गहराई को रेखांकित करता है।

श्री पांडेय ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण देश के युवाओं के लिए नवोन्मेष, आशा और प्रेरणा की एक उज्ज्वल किरण के रूप में सामने आया है, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728