राजेंद्र स्टेडियम में शुरू हुआ क्रिकेट महाकुंभ; उद्घाटन मैच में महाराजगंज टाइगर वॉरियर्स और जीरादेई ईशान इलेवन आमने-सामने
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
संवाददाता। सिवान
सिवान के खेल इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे सिवान चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को राजेंद्र स्टेडियम में भव्य उद्घाटन किया गया। https://youtu.be/eiIfBj-pLog?si=ImyJPolOooPdXLab
सुबह आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) रूपल आनंद साहू, बीसीसीआई के सिवान जिला अध्यक्ष अजय तिवारी तथा सिवान जिला क्रिकेट संघ के सचिव नंदन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ मैच खेलने की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महाराजगंज टाइगर वॉरियर्स और जीरादेई ईशान इलेवन के बीच खेला गया। मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे।
आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगा। फाइनल मुकाबला भी राजेंद्र स्टेडियम में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 5 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक बिहार स्टेट खिलाड़ी रवि शर्मा हैं, जिनकी पहल पर इस बड़े क्रिकेट आयोजन का आयोजन संभव हो सका है। आयोजन समिति का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करना है।

इस अवसर पर समाजसेविका रूपल आनंद साहू, रक्तबीर विकास कुमार साहू और समाजसेवी अजय यादव ने कहा कि सिवान में पहली बार इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पायल ज्वेलर्स के अश्वनी राज, शगुन ब्यूटी पार्लर की मेकअप आर्टिस्ट नीलम गुप्ता, सिंगर अविनाश, सिंगर सुदामा भगत, सुजीत शर्मा और लीलावती गिरी सहित कई सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन के साथ ही सिवान में क्रिकेट का उत्सव शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।






