सीवान: अंबेडकर की तस्वीर पैरों में रखने पर बवाल: सिवान में बीजेपी का धरना, लालू यादव से माफी की मांग

Share

गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क में बीजेपी ने जताया विरोध, कहा— बाबा साहब का अपमान पूरे देश का अपमान

केएमपी भारत। सिवान

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने की जबकि मंच संचालन अजय पासवान ने किया।

बीजेपी का आरोप: लालू यादव ने बाबा साहब की तस्वीर को पैरों में रखकर कराया फोटोशूट

धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का कथित अपमान करने पर तीखा विरोध जताया। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा— “राजद कभी भी दलित हितैषी पार्टी नहीं रही। लालू यादव ने जब-जब आरक्षण का मौका आया, अपने परिवार को आगे बढ़ाया।”उन्होंने कहा कि लालू यादव ने—पत्नी को आरक्षण का लाभ देकर बिहार का मुख्यमंत्री बनाया, बेटे को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री, बेटी को राज्यसभा और लोकसभा भेजा। राहुल तिवारी ने मांग की कि लालू यादव देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

“छोटी मानसिकता का परिचय”: बीजेपी पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद का हमला

भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा— “बाबा साहब का अपमान सिर्फ एक जाति नहीं, पूरे राष्ट्र का अपमान है।”
उन्होंने बाबा साहब को स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अंग्रेजों से लड़ा बल्कि समाज की कुरीतियों को तोड़ा। आज करोड़ों युवा उनके विचारों को अपनाते हैं।

प्रदेश भाजपा मंत्री बोले – “लालू राज में दलितों पर होते थे अत्याचार”

भाजपा के बिहार प्रदेश मंत्री नरेंद्र प्रसाद चौहान ने लालू यादव को “दलित विरोधी” बताते हुए कहा कि— “राबड़ी-लालू शासन में बिहार में अपराध चरम पर था, दलित सुरक्षित नहीं थे।”

बीजेपी नेताओं की चेतावनी – “आगामी विधानसभा चुनाव में जनता देगी जवाब”

पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा— “बिहार की जनता इस अपमान का बदला वोट के जरिए लेगी। लालू यादव को अपने पद से इस्तीफा देकर किसी दलित को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए।”

धरने में जुटे कई भाजपा नेता, दिया समर्थन

धरना को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे—संजय पाण्डेय, नंदराम शर्मा, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, श्यामलाल राम, हैप्पी यादव, पंकज किशोर सिंह, शिव कुमार राम, आदित्य कुमार पाठक (मीडिया प्रभारी), सुरेश राम, डॉ. बनवारी लाल, मनोज राम, सोनू सिंह, राम पुकार चौहान, अनुरंजन मिश्रा, प्रो. रामानंद राम, त्रिलोकी पटेल, संतोष रावत, ललन मांझी, सुभाष ठाकुर सहित कई नेता। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930