सिवान को मिली बड़ी सौगात: श्री साईं हॉस्पिटल में शुरू हुआ पहला अत्याधुनिक पेन क्लिनिक

Share

अब असहनीय दर्द का इलाज होगा बिना ऑपरेशन, नई तकनीकें बदलेंगी चिकित्सा का चेहरा

केएमपी भारत | सिवान
श्री साईं हॉस्पिटल, सिवान ने जिले को एक बड़ी चिकित्सा सुविधा की सौगात दी है। सोमवार को यहां श्री साईं पेन क्लिनिक का शुभारंभ एक भव्य समारोह में हुआ। यह सिवान का पहला अत्याधुनिक दर्द उपचार केंद्र है, जहां बिना ऑपरेशन के पुराने और असाध्य दर्दों का इलाज संभव हो सकेगा।

उद्घाटन में शामिल हुए एम्स पटना के विशेषज्ञ

इस क्लिनिक का उद्घाटन एम्स पटना के पीएमआर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार पांडे ने किया। उनके साथ डॉ. सान्याल कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, एम्स पटना) भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
डॉ. पांडे ने कहा— “यह पहल सिवान के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है। अब मरीजों को लगातार दर्द में रहने की मजबूरी नहीं होगी। उन्हें बड़े शहरों की ओर महंगे इलाज के लिए नहीं भागना पड़ेगा।”

बिना ऑपरेशन होगा दर्द का इलाज

क्लिनिक में ओजोन थेरेपी, PRP (Platelet Rich Plasma), GFC (Growth Factor Concentrate), डिस्टल सोडियम चैनल ब्लॉक और प्रोलोथेरेपी जैसी उन्नत तकनीकों से इलाज किया जाएगा। ये वो आधुनिक पद्धतियां हैं, जो अब तक केवल मेट्रो सिटीज़ तक सीमित थीं।

- Sponsored -

डॉक्टरों के लिए आयोजित की गई विशेष कार्यशाला

इस अवसर पर आयोजित क्लिनिकल वर्कशॉप में सिवान और गोपालगंज जिले के दर्जनों वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हुए।
कार्यशाला में डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. राम इकबाल गुप्ता, डॉ. सोहैल अब्बास, डॉ. मसूर आलम, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. मधुरेश ठाकुर, डॉ. विशाल चौधरी तथा डॉ. संजीव कुमार झा (गोपालगंज) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। डॉक्टरों को इन तकनीकों के वैज्ञानिक आधार, प्रक्रिया और परिणामों की जानकारी दी गई। सभी ने इसे चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा नवाचार माना और अपनी प्रैक्टिस में अपनाने की इच्छा जताई।

निःशुल्क जांच और इंजेक्शन थेरेपी से मिलेगी राहत

उद्घाटन अवसर पर पाँच मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और उनके लक्षणों के अनुसार ओजोन, जीएफसी व डिस्टल सोडियम चैनल ब्लॉक जैसी इंजेक्शन आधारित थेरेपी दी गई। मरीजों ने वर्षों पुराना दर्द झेलने के बाद राहत की उम्मीद जताई।

“हर वर्ग के लिए सुलभ बनेगा इलाज” – डॉ. रमेश्वर कुमार

श्री साईं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रमेश्वर कुमार ने कहा— “यह क्लिनिक जिले के लिए एक वरदान साबित होगा। पहले जिन थेरेपी की कीमत 20-25 हजार रुपये थी, अब वह आधी लागत पर यहीं सिवान में मिल सकेगी।” उन्होंने बताया कि यह सुविधा गोपालगंज, छपरा, महाराजगंज और अन्य जिलों के मरीजों के लिए भी लाभकारी होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31