Bihar Diwas: बिहार दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में कथक और शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां, दर्शकों ने किया भरपूर सराहना

Share

नन्ही डांसर अभ्यांशी ने भगवान गणेश बनकर जीता दिल, तालियों से गूंजा टाउन हॉल

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान |

बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के टाउन हॉल में कला, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही मंच पर नन्हीं प्रतिभाओं ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

कार्यक्रम का आकर्षण रही शहर की प्रसिद्ध संस्था “नृत्योदय द परफॉर्मिंग आर्ट्स (नटपा)” की नन्ही डांसर अभ्यांशी, जिन्होंने गणेश वंदना में भगवान गणेश की भूमिका निभाते हुए अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। महज नौ वर्ष की उम्र में अभ्यांशी की भाव-भंगिमा, तालमेल और मंच पर आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया कि उनमें एक बड़ी कलाकार बनने की अपार संभावनाएं हैं। उनके नृत्य के दौरान पूरा टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गणेश वंदना के बाद नटपा की अन्य प्रतिभाशाली नृत्यांगनाओं श्रेया द्विवेदी, अंजली कुमारी और दीक्षा रानी ने शिव स्तुति पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी लयबद्ध प्रस्तुति, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और पारंपरिक मुद्राओं ने दर्शकों को बांधे रखा। हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इन सभी प्रस्तुतियों का निर्देशन दरौली स्थित श्रीमती ललिता देवी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की प्लस टू संगीत शिक्षिका श्वेता कुमारी द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक समेत कई प्रशासनिक और शिक्षाविद् गण उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031