Siwan-Sports Competition: राजेन्द्र स्टेडियम में शुरू हुई जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता

Share

चार दिनों तक कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स में दिखेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राजेन्द्र स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार और अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) इस्ताक अली अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और मशाल जलाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।

अतिथियों का हुआ स्वागत, स्वागत गान ने बांधा माहौल
उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने बुके देकर किया। राजवंशी देवी उच्च विद्यालय की छात्राओं ने संगीत शिक्षक तेज नारायण शाह के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय के एनसीसी छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

खेल में अपार संभावनाएं, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मशाल खेल प्रतियोगिता जैसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

- Sponsored -

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है। इतने बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों की भागीदारी निश्चित ही खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

पहले दिन कबड्डी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल का जलवा
जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के युवा एथलीट्स की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रशिक्षित करना है। उद्घाटन दिवस पर अंडर-16 वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

राज्य स्तर के लिए होगा चयन
जिला खेल कार्यालय की ओर से अलग-अलग खेलों के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं और शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति ऑफिशियल के रूप में की गई है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर सिवान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह ने किया। मशाल खेल प्रतियोगिता 13 अगस्त तक चलेगी, जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट और साइकिल रेस भी शामिल होंगी। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का बड़ा मंच बनकर सामने आ रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930