Sports News: सिवान जूनियर कबड्डी टीम के चयन को लेकर ट्रायल, 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share

जीरादेई के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैदान में हुआ आयोजन

महाराजगंज व सिवान अनुमंडल के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l जीरादेई (सिवान)।

सिवान जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में जूनियर बालक वर्ग की जिला टीम के चयन के लिए रविवार को आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, जीरादेई के खेल मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, फिटनेस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। ट्रायल में कुल लगभग 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें सिवान एवं महाराजगंज अनुमंडल के खिलाड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

- Sponsored -

कार्यक्रम का शुभारंभ सिवान जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन मनोरंजन कुमार सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इसके बाद जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन, खेल भावना तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों में चयन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने पूरे जोश के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

चेयरमैन मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की जिला टीम के चयन के लिए चार सदस्यीय चयन समिति का गठन वरिष्ठ खिलाड़ी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया था। चयन समिति ने खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता, फुर्ती, टीम भावना और मैच प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सिवान जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मंच और उचित मार्गदर्शन देने की है। जिला कबड्डी संघ लगातार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलते रहने की अपील की।

इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव हरिकांत कुमार सहित विनश दीक्षित, रिपुसूदन सिंह, सुधीर शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी अमन कुमार सिंह, मिथुन माली एवं मनीष कुमार सिंह सहित कई खेलप्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सफल आयोजन के लिए जिला कबड्डी संघ की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिवान का नाम रोशन करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31