सीवान : पुलिस पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार, दो को कोर्ट से मिली राहत

Share

तेलकथु में पुलिस बल पर हमले का मामला, एम एच नगर थाना कांड संख्या 162/25 में कार्रवाई तेज

केएमपी भारत। सीवान।
एम एच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथु गांव में 10 मई 2025 को पुलिस बल पर हुए हमले के मामले में सिवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर थाना कांड संख्या 162/25 दर्ज की गई थी, जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस द्वारा पहचाने गए चारों अभियुक्तों में से मोटा मियां और रोराज मियां को 31 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं संतोष पांडेय और मंतोष पांडे की गिरफ्तारी पर न्यायालय ने फिलहाल कानूनी रोक लगा दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और बचे हुए आरोपियों पर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। सिवान पुलिस सोशल मीडिया सेल ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो 13 जून को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए, जिसे गंभीरता से लिया गया है।

क्या था मामला
10 मई को तेलकथु गांव में किसी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल पर कथित रूप से हमला किया गया था। घटना में पुलिसकर्मियों को खदेड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे थे।

पुलिस की सख्त चेतावनी
सिवान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728