Siwan Visit: जगतगुरु शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का सिवान आगमन 1 अक्टूबर को

Share

गौ माता संरक्षण पर देंगे विशेष संदेश, उत्सव मैरेज हॉल में होगा धर्मसभा का आयोजन

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | उत्तरमान्य ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का शुभ आगमन 1 अक्टूबर को सिवान की पावन धरती पर होने जा रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता अखिलेश्वर पांडे ने दी।

शंकराचार्य महाराज जी 30 सितंबर की संध्या लगभग 6 बजे एकमा रसूलपुर मेहदार मार्ग से गुजरते हुए आसव थाना क्षेत्र के कान्हपाकड़ गांव पहुंचेंगे। वहां वह अपने शिष्य एवं संयोजक हरिओम पांडे के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर की सुबह उनका सिवान आगमन होगा।

सिवान पहुंचने पर शंकराचार्य महाराज उत्सव मैरेज हॉल में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह गौ माता के महत्व, संरक्षण और उन्हें हमारी संस्कृति में माता के रूप में स्थापित करने पर विशेष रूप से विचार रखेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार शंकराचार्य महाराज का मुख्य संदेश होगा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि जीवन का आधार हैं। उनका मानना है कि जिस प्रकार हम अपनी जन्मदात्री माता का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार गौ माता की रक्षा और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

शंकराचार्य महाराज का यह भी कहना है कि समाज में हर मतदाता को अपनी पहचान ‘गौ माता संरक्षक’ के रूप में बनानी चाहिए। यही हमारी संस्कृति और परंपरा की वास्तविक पहचान है।

- Sponsored -

सिवान में होने वाला यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अनुयायियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31