योग दिवस पर बिहार पब्लिक स्कूल में लगा योग शिविर, छात्रों को सिखाए गए योगासन

Share

‘करें योग, रहें निरोग’ संदेश के साथ छात्रों और शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, शैलेन्द्री पांडेय ने दिए योग के गुर

केएमपी भारत। सिवान। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पचौरा स्थित बिहार पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। ‘करें योग, रहें निरोग’ के संदेश को आत्मसात करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक शैलेन्द्री पांडेय ने छात्रों को योग के महत्व की जानकारी दी और उन्हें विभिन्न योगासन व प्राणायाम के अभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिनोद प्रसाद सिन्हा समेत कई शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से दीपक कुमार, रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी, अरुण कुमार शर्मा, रश्मि पाठक और संदीप तिवारी ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई और सभी प्रतिभागियों को योग को जीवनशैली में अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिसर पूरे दिन योगमय वातावरण से गूंजता रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31