Top-10 Criminal Arrest: सिवान पुलिस की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी रईस खान सहित 4 गिरफ्तार

Share

गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी में बड़ी कार्रवाई

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। पुलिस अधीक्षक सिवान मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर जिले में लगातार चलाए जा रहे सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत रविवार को सिवान पुलिस और STF टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिले के टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी रईस खान समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में विभिन्न हथियार, मादक पदार्थ और वाहन भी बरामद हुए। इसका खुलासा सारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार ने सीवान में किया।

गिरफ्तार अभियुक्त और उनके अपराधिक इतिहास

अभियुक्तों में शामिल हैं:

  • रईस खान, पिता कमरूल खान, ग्यासपुर, सिसवन। रईस पर 52 मामले दर्ज हैं।
  • मो० अफताब, पिता सलीम, शहबाजपुर, तरैया। इनके खिलाफ सिवान में 6 मामले दर्ज हैं।
  • शाह आलम, पिता मजरूद्दीन आलम, ग्यासपुर, सिसवन। 1 मामला दर्ज।
  • मुन्ना खान उर्फ अजी अहमद, पिता अब्दुल अजीम खान, ग्यासपुर, सिसवन। 3 मामले दर्ज।

बरामद सामग्री की लंबी सूची

छापेमारी में 2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 43 कारतूस, 4.5 किग्रा मादक पदार्थ, 10 मोबाइल, 2 वॉकी-टॉकी, 1 बुलेटप्रूफ जैकेट, 6 चार पहिया वाहन, 1 मोटरसाइकिल, 2 चाकू और अन्य सामग्री बरामद की गई।

टीम की संयुक्त कार्रवाई

इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, STF टीम, अंचल पुलिस निरीक्षक, जिला सूचना इकाई सिवान, सिसवन थाना एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सतत सक्रियता जारी

सिवान पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियानों से न केवल अपराधी पकड़ में आएंगे बल्कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930