Punjab: फिरोजपुर में भाजपा समर्थक मंच की बड़ी बैठक: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

Share

फिरोजपुर में जुटे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता, “मिशन 2025–26” के लिए तैयार रहने का आह्वान

लुधियाना | सेंट्रल डेस्क | केएमपी भारत न्यूज नेटवर्क

फिरोजपुर। संवाददाता l फिरोजपुर में भाजपा समर्थक मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावों की रणनीति और जनता से सीधे जुड़ाव पर चर्चा हुई। बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि अब समय आ गया है कि पंजाब को स्थायी विकास और स्थिर नेतृत्व देने के लिए भाजपा को आगे लाया जाए।


राष्ट्रीय महासचिव पटेल का हमला: “राज्य में अराजकता, विकास ठप”

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभिमन्यु सिंह पटेल ने कहा कि पंजाब लगातार विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं पूरे देश में लागू हो रही हैं, पंजाब तक उनका लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।


डॉ. अमरेंद्र सिंह का आह्वान: “पंजाब में भाजपा की अगली सरकार बनानी है”

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को एक वैकल्पिक और स्थिर सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा “संगठन को जमीनी स्तर पर और मज़बूती देनी होगी, तभी हम चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगे,”।


जल्द घोषित होगी प्रदेश कार्यसमिति, बिहार प्रवासियों की भूमिका पर ज़ोर

पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सीताराम तेलीपुरा ने बताया कि जल्द ही पंजाब प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना के तहत पंजाब में रह रहे बिहार प्रवासियों को भी बिहार चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।


वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और संगठन विस्तार पर ज़ोर

बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें राजन घई, बोबी कश्यप, अवतार सिंह, बलजीत सिंह लूथरा, सचिन, तुषार बसी और दलीप कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे। इन सभी नेताओं ने मंच को मज़बूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।


घर-घर जनसंपर्क अभियान, “मिशन 2025–26” की तैयारी शुरू

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा समर्थक मंच जल्द ही घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएगा और मोदी सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाएगा। कार्यकर्ताओं को “मिशन 2025–26” के तहत जनसंपर्क और मतदाता संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031