देवरिया : ब्रेकिंग: भोजपुरी गाने पर दरोगा-दीवान के ठुमकों का वीडियो वायरल

Share

कमर में सरकारी पिस्टल, हाथ में डांस के मूव… वर्दीधारी जवानों की ‘पार्टी’ पर उठे सवाल

केएमपी भारत | देवरिया |

देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र स्थित पचलड़ी गांव में एक निजी पार्टी के दौरान दरोगा और दीवान का भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोमवार रात हुए इस कार्यक्रम का वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चित रहा। वायरल होते ही वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।


पार्टी में बजा भोजपुरी गाना, ‘त पतरे कमरिया जिनगी भर रही एक राजा जी…’, दरोगा-दीवान ने किया जोरदार डांस

वीडियो में दिख रहा है कि एक निजी दावत में भोज के बाद डीजे लगाया गया था। जैसे ही डीजे पर भोजपुरी गाना “त पतरे कमरिया जिनगी भर रही एक राजा जी…” बजा, दरोगा और दीवान मंच पर पहुंचे और डांस करना शुरू कर दिया।
खास बात यह रही कि दरोगा की कमर में सरकारी पिस्टल साफ दिखाई दे रही है। दोनों पुलिसकर्मी डांस करते वक्त मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं उनके साथ कुछ युवक भी नृत्य में शामिल होते हैं।


वर्दी में भी और हथियार भी साथ… सोशल मीडिया पर उठे अनुशासन के सवाल

डांस के दौरान दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में थे, और सरकारी हथियार उनके पास मौजूद थे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इसे पुलिस विभाग में अनुशासन की गिरती स्थिति से जोड़ कर देख रहे हैं।


SP ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

देवरिया के एसपी विक्रांत वीर ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


क्या बोले लोग –

“सरकारी जिम्मेदारी निभाने वालों को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं…”

“मस्ती भी हो सकती है लेकिन वर्दी में औररकारी हथियार के साथ मंच पर ठुमके? ये तो गैर-जिम्मेदाराना है।”

पहले भी ऐसे वीडियो आ चुके हैं सामने

यह कोई पहला मामला नहीं है जब वर्दीधारी पुलिसकर्मी पार्टी या समारोह में डांस करते कैमरे में कैद हुए हों। इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिन्हें लेकर विभागीय कार्रवाई भी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728