CBSE Result 2026: ओमान से वाराणसी तक मेहनत की मिसाल बने सीबीएसई 12वीं के छात्र गोपाल कृष्णन

Share

सीबीएसई 12वीं में 96.8% अंक हासिल कर गांव-समाज का बढ़ाया गौरव, शिक्षा के साथ संस्कारों में भी अव्वल

कुचायकोट प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरखास गांव के निवासी हैं मेधावी छात्र गोपाल कृष्णन

सीबीएसई 12वीं में शानदार सफलता, वाराणसी के सनबीम स्कूल के छात्र ने किया टॉप; गांव में खुशी का माहौ


एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l वाराणसी

कृष्ण मुरारी पांडेय। वाराणसी/पटना।

प्रतिभा जब मेहनत और अनुशासन से जुड़ जाती है, तब सफलता नई ऊंचाइयों को छूती है। इसका ताजा उदाहरण कुचायकोट प्रखंड के पुरखास गांव के छात्र गोपाल कृष्णन ने पेश किया है। वाराणसी के चर्चित सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर के छात्र गोपाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

- Sponsored -

गोपाल कृष्णन स्व. कल्पनाथ राय के पोते और अखिलेश कुमार राय उर्फ मुन्ना बाबू के पुत्र हैं। उनके पिता ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय में चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। विदेश में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले गोपाल ने शुरू से ही पढ़ाई में असाधारण प्रतिभा दिखाई। 10वीं बोर्ड में 98 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने के बाद उन्होंने 12वीं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

गोपाल की सफलता में उनकी माता पूजा जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कार को प्राथमिकता देते हुए स्वयं को पूर्णतः परिवार और बच्चों के मार्गदर्शन में समर्पित किया। वे ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और सफलता के सूत्र भी सिखाती हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ गोपाल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। उन्हें भगवद्गीता और हनुमान चालीसा का विशेष ज्ञान है तथा कई अध्याय उन्हें कंठस्थ हैं। उनका मानना है कि नियमित पूजा-पाठ और आध्यात्मिक अध्ययन से मानसिक ऊर्जा और एकाग्रता मिलती है, जो सफलता में अहम भूमिका निभाती है।

उनकी बहन पूजा नंदिनी, जो नीट-2023 पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, से प्रेरित होकर गोपाल भी भविष्य में समाज और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं। परिवार के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31