केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बिहार सरकार पर विकास कार्यों में भारी एस्टीमेट घोटाले का आरोप

Share

पटना : अपने ही राज्य की सरकार पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा आरोप, बोले — “₹10 का एस्टीमेट ₹1000 में तैयार होता है, वो भी बिना काम के” केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। एक कार्यक्रम के दौरान मांझी ने कहा कि विकास योजनाओं के एस्टीमेट में भारी घोटाला हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि ₹10 के काम का एस्टीमेट ₹1000 में बनाया जाता है, और उस पर भी काम नहीं होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “₹10 में भी जो खाने वाला है, वह खा जाता है, बाकी ₹990 की तो बात ही छोड़िए”।

मांझी ने राज्य सरकार से एस्टीमेट घोटाले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर इस घोटाले पर रोक लगाई जाए, तो बचे हुए पैसों का इस्तेमाल बच्चों के विकास कार्यक्रमों में किया जा सकता है।

गौरतलब है कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में मांझी का यह बयान सरकार के भीतर से उठी तीखी आवाज़ के रूप में देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031