सीवान : भाजपा प्रदेश कार्य समिति में शामिल हुए गोरिया कोठी के राजीव रंजन पांडेय

Share

2 जुलाई को पटना में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल, सीवान पूर्वी जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

केएमपी भारत। सीवान
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में गोरिया कोठी प्रखंड अंतर्गत सरारी गांव के राजीव रंजन पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नामित किया गया है। पांडेय अब राज्य स्तर पर संगठन के विभिन्न निर्णयों और गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश कार्य समिति की आगामी बैठक 2 जुलाई को पटना में आयोजित की गई है, जिसमें उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। यह बैठक संगठन की आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों और सांगठनिक दिशा को लेकर अहम मानी जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने बताया कि राजीव रंजन पांडेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनका मनोनयन न सिर्फ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी
राजीव रंजन पांडेय को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गोरिया कोठी व आसपास के इलाकों में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लोग इसे संगठन में क्षेत्रीय भागीदारी की बढ़ती अहमियत के तौर पर देख रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31