सीवान : शिक्षा मंत्री से मिले जदयू नेता विवेक शुक्ला, जीरादेई और गुठनी में कॉलेज खोलने की मांग

Share

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा — उच्च शिक्षा के अभाव में इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं बच्चे, हर प्रखंड मुख्यालय में कॉलेज खोलना जरूरी

केएमपी भारत। पटना/सीवान।
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से सोमवार को जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शुक्ला ने मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान जीरादेई विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए। शुक्ला ने मंत्री से मांग की कि जीरादेई प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज और एक विधि महाविद्यालय की स्थापना की जाए।

उन्होंने कहा कि जीरादेई के साथ-साथ गुठनी प्रखंड में भी उच्च शिक्षा के संसाधन नहीं हैं। इसकी वजह से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद छात्रों को आगे पढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता।

हर प्रखंड में हो कॉलेज और तकनीकी संस्थान”
विवेक शुक्ला ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार हर प्रखंड मुख्यालय में एक महाविद्यालय और एक तकनीकी संस्थान खोलने की दिशा में कदम उठाए। इससे ग्रामीण इलाकों के छात्र भी उच्च और तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

शिक्षा को लेकर लगातार सक्रिय हैं शुक्ला
ज्ञात हो कि जदयू नेता विवेक शुक्ला लंबे समय से जीरादेई क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय हैं। वे लगातार सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष स्थानीय जरूरतों को रख रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि समय रहते इन इलाकों में उच्च शिक्षा के साधन उपलब्ध नहीं कराए गए, तो आने वाली पीढ़ी शिक्षा से वंचित रह जाएगी।

मंत्री ने दिया आश्वासन
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विवेक शुक्ला की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ठोस और दूरदर्शी नीतियों पर काम कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930