गोपालगंज : छपरा की नव संकल्प सभा में गोपालगंज से दिखेगा दमखम, लोजपा रामविलास ने बनाई खास रणनीति

Share

जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक, 6 जुलाई की तैयारी को लेकर बना बूथ स्तर तक का प्लान

भोरे से 100 बड़ी गाड़ियां, कुचायकोट से 1500 कार्यकर्ता; बैकुंठपुर और बरौली के लिए तय हुई जिम्मेदारी

केएमपी भारत। गोपालगंज
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगामी 6 जुलाई को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होने वाली ‘नव संकल्प सभा’ को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को गोपालगंज में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने की। इसमें जिले के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों और विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया।

सभा में गोपालगंज की भागीदारी रहेगी सबसे बड़ी: सुधांशु मिश्रा

बैठक में जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि छपरा की सभा में गोपालगंज जिला सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।

भोरे से 100 गाड़ियां, कुचायकोट से 1500 कार्यकर्ता

सभा में भोरे विधानसभा प्रभारी अंशु मिश्रा और प्रदेश सचिव पुष्पा प्रकाश ने बताया कि उनके क्षेत्र से 100 से अधिक बड़ी गाड़ियां और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता छपरा रवाना होंगे। वहीं प्रवक्ता नीलेश कुमार ने जानकारी दी कि कुचायकोट से करीब 1500 कार्यकर्ता नव संकल्प सभा में भाग लेंगे।
बैकुंठपुर की जिम्मेदारी सोनू गुप्ता को दी गई है, जबकि बरौली विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई सौरभ कुमार को।

नव संकल्प सभा में दिखेगा लोजपा (रामविलास) का दम

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बैठक में कहा कि यह नव संकल्प सभा पार्टी के भविष्य की दिशा तय करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत और जोश के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास, बिहार की नई राजनीति में मजबूत विकल्प बन रही है और इस सभा के जरिए पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728