Siwan News : तीतरा में संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम कल, विभाग प्रचारक चंदन जी होंगे मुख्य अतिथि

Share

संघ द्वारा जीरादेई प्रखंड अंतर्गत “आपन सिवान” के तीतरा स्थित कार्यालय पर 13 जुलाई को होगा आयोजन, इंजीनियर प्रमोद मल्ल ने दी जानकारी

बिहार न्यूज डेस्क, केएमपी भारत, पटना।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा संचालित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन 13 जुलाई 2025 दिन रविवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम संघ द्वारा जीरादेई प्रखंड अंतर्गत “आपन सिवान” के तीतरा स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

इस आशय की जानकारी “आपन सिवान” के संयोजक इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संघ की परंपराओं और कार्यपद्धति को सुदृढ़ करने का माध्यम होता है, जिसमें स्वयंसेवक अपने विचार, समर्पण और संकल्प को पुनः दृढ़ करते हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चंदन जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और अपने उद्बोधन से स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्वयंसेवकों की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन में विभिन्न खंडों और शाखाओं से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक गुरु वंदना और गुरु दक्षिणा समर्पण किया जाएगा, जो संघ की आंतरिक परंपरा का एक अहम हिस्सा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30