Siwan News: संस्कृति ज्ञान महाअभियान की शुरुआत: महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर बना साक्षी, पूर्व छात्र डॉ. जी.एस. सत्संगी ने दिया सहयोग का भरोसा

Share

पूर्व छात्र डॉ. सत्संगी ने कॉलेज स्तर पर अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
विद्यार्थियों में जागेगा सांस्कृतिक चेतना का भाव

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना।

सिवान | मखदूम सराय स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को संस्कृति ज्ञान महाअभियान का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव कौशलेंद्र प्रताप, विभाग निरीक्षक श्री राजेश कुमार रंजन, तथा विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. जी. एस. सत्संगी (प्राचार्य, जे.पी. इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, सिवान) उपस्थित रहे।

डॉ. सत्संगी ने अपने संबोधन में कहा कि “संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा है। यदि आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण नहीं किया गया, तो ज्ञान अधूरा रह जाएगा।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उनके कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि जे.पी. ई.एच. मेडिकल कॉलेज की सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने में यह अभियान सहायक सिद्ध होगा। कॉलेज स्तर पर नियमित गतिविधियों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों के माध्यम से छात्रों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों की जागरूकता लाई जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्रों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय के सचिव ने भी कहा कि यह पहल बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

- Sponsored -

कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना और भारतीयता से जोड़ना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30