Siwan News: खलवां लूटकांड का सरगना गिरफ़्तार, नौतन से दिल्ली तक दर्जनों मामलों में वांछित था आर्यन उर्फ चिकू सिंह

Share

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना।

सिवान। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत
खलवां गांव में हुए सनसनीखेज लूटकांड व फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आर्यन सिंह उर्फ चिकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह नौतन से लेकर दिल्ली के प्रशांत विहार तक दर्जनों गंभीर मामलों में वांछित रहा है। गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात खलवां गांव में की गई।

छापेमारी के दौरान गिरफ्त में आया अपराधी
21 जुलाई की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खलवां कांड का मुख्य आरोपी आर्यन सिंह अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व एसआई रितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी को धर-दबोचा।

लूट, मारपीट और गोलीबारी का था मास्टरमाइंड
10 जून 2025 की रात खलवां गांव में आर्यन सिंह और उसके साथियों ने स्व. मोहन भगत की पत्नी संगीता देवी के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर सीसीटीवी कैमरे तोड़े, मारपीट की और लूटपाट की थी। जाते-जाते अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी।

10 से अधिक संगीन मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आर्यन सिंह के खिलाफ नौतन थाना और दिल्ली के प्रशांत विहार थाना में कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, लूट, मारपीट और बिहार मद्य निषेध कानून के उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। नौतन थाना कांड सं. 135/25 समेत दर्जनों केसों में वह वांछित था।

जेल भेजा गया आरोपी
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आर्यन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके अन्य सहयोगियों की तलाश भी जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031