Siwan: सिवान में महिला मोर्चा की जोरदार एंट्री: देवरिया से आईं भाजपा नेत्रियों का भव्य स्वागत

Share

फूलमाला और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत, 7 दिनों तक करेंगी जिले में प्रवास


बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना।


सिवान | भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश देवरिया की जिलाध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा गुरुवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सिवान पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह सिवान प्रभारी श्रीमती चांदनी पाण्डेय ने सभी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से मेहमानों का अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा सिवान की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जायसवाल और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती पूनम गिरी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, देवरिया से आईं भाजपा नेत्रियां सिवान में सात दिनों तक प्रवास करेंगी। इस दौरान वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों और बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को लेकर संवाद करेंगी।

चांदनी पाण्डेय ने बताया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर बढ़ रही है। महिला मोर्चा की ये टोली गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं को एनडीए सरकार की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराएगी।

देवरिया से आई टीम में श्रीमती सीमा जयसवाल, मधु जायसवाल, बिना तिवारी, मीना सिंह, मुन्नी शर्मा और चित्रा जी जैसे कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728