Siwan: प्रेम प्रसंग में तनाव बना जानलेवा: महाराजगंज में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम

Share

पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना

महाराजगंज। थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत अंतर्गत पकवालिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब 40 वर्षीय अरुण कुमार यादव का शव घर में पंखे से लटकता मिला। मृतक गौतम यादव का पुत्र था। सुबह जब परिजनों ने अरुण को फंदे से झूलते देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। तत्काल इसकी सूचना महाराजगंज थाना को दी गई।

घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर उमड़ पड़ी। सूचना पर एएसआई राहुल भारती दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके पर परिजनों से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने प्रेमप्रसंग में तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एएसआई राहुल भारती ने बताया कि मामले की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी।

इधर, मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, अरुण मानसिक रूप से कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहा था।

- Sponsored -

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। फिलहाल गांव में शोक का माहौल है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30