भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित, सोनी तिवारी पहली महिला

Share

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार की देर शाम कर दी गई। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी चार मंडलों के अध्यक्ष भी घोषित हो गए हैं। जिले में पहली बार किसी महिला कार्यकर्ता को मुख्य संगठन में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी को अब बलिया नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा विश्वजीत तिवारी को हनुमानगंज, बृजेश कुमार दुबे को दुबहड़ और दीनबंधु मौर्य को छाता मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फेफना विधानसभा क्षेत्र के सोहांव का मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय बंटी, सागरपाली मंडल का अध्यक्ष आर्केस दुबे व गड़वार मंडल का अध्यक्ष उमेश सिंह को बनाया गया है।

बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सुशील कुमार पांडे को बैरिया, निरंजन सिंह को मुरली छपरा, मनोज चतुर्वेदी को बेलहरी व गोविंद साहनी को सुरेमनपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में राकेश कुमार वर्मा को बांसडीह, नितेश कुमार सिंह को बेरुआरबारी व मिथिलेश कुमार तिवारी को सहतवार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में अरुण तिवारी को बेल्थरारोड, दिलीप सिंह को सियर, सूर्य प्रकाश सिंह को नगरा, दिनेश राजभर को भीमपुरा व पवन कुमार गुप्ता को मालीपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में निखिलेश त्रिपाठी को रसड़ा पूर्वी, अविनाश कुमार सिंह को रसड़ा पश्चिम, अरुण कुमार को चिलकहर, जयप्रकाश वर्मा को चोगड़ा व संदीप कुमार सोनी को रसड़ा नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आकाश तिवारी को सिकंदरपुर और क्षितिज प्रताप सिंह को नवानगर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930