Siwan: महाराजगंज में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल

Share

युवक की तलाश में जुटी पुलिस
दबंगई दिखाने के चक्कर में फंसा युवक, पुलिस कर रही जांच

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान (महराजगंज संवाददाता की रिपोर्ट) ।
जिले में एक युवक द्वारा अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने का मामला तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में युवक हाथ में तमंचा लेकर दबंगई के अंदाज में पोज दे रहा है। यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आया, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फोटो कब और कहां का है, लेकिन पुलिस वायरल युवक की पहचान करने में जुट गई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी पुलिस को मिली है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी होनी चाहिए, जिससे असामाजिक तत्वों को हौसला न मिले। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को युवक की जानकारी हो तो वे गुप्त रूप से सूचित करें।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30