Lakhisarai: डीएवी स्पोर्ट्स मीट का लखीसराय में भव्य आगाज़: खेलों में दिखी छात्रों की प्रतिभा, कबड्डी-बॉक्सिंग-चेस में शानदार प्रदर्शन

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय | अभिनंदन कुमार
डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय में बुधवार को दो दिवसीय चौथे क्लस्टर स्तरीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कबड्डी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, चेस और योग जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

इस मौके पर डीएवी भागलपुर जोन के एआरओ अनिल कुमार, क्लस्टर हेड सुधा झा, डीएवी महेशखूंट और मधेपुरा के प्राचार्य सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन थे। सभी अतिथियों का पारंपरिक तिलक और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

खेल ध्वज फहराकर हुआ शुभारंभ
मुख्य अतिथि, डीएसओ रवि कुमार, एसबीआई के जीएम और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से खेल ध्वज फहराकर तथा मशाल प्रज्वलित कर स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया। छात्रों के मार्च पास्ट ने मंच पर उपस्थित अतिथियों को गौरव की अनुभूति कराई।

खेल विद्यार्थियों को अनुशासन सिखाते हैं: डॉ. निरंजन
प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने अपने प्रेरणादायी भाषण में खेलों के समग्र विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा, “खेल विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन भी पैदा करते हैं।”

छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम में “मन की वीणा” और “ऐसन अपन हो बिहार” गीतों पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

- Sponsored -

पहले दिन लखीसराय डीएवी का दबदबा
प्रतियोगिता के पहले दिन लखीसराय डीएवी ने कबड्डी अंडर-14 (बालक एवं बालिका वर्ग) में शानदार जीत दर्ज की। वहीं बॉक्सिंग में आशुतोष कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। चेस मुकाबले में डीएवी पूर्णिया ने डीएवी बेगूसराय को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

दो दिवसीय यह खेल महोत्सव उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर छात्रों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30