Siwan: भाजपा समर्थक मंच बिहार को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. महेश चन्द्र राज (महेश सिंह) को सौंपी गई कमान

Share

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताया भरोसा, संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपते हुए दी शुभकामनाएं

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। भाजपा समर्थक मंच बिहार प्रदेश को नया नेतृत्व मिल गया है। सिवान जिले के टारी गांव निवासी डॉ. महेश चन्द्र राज उर्फ महेश सिंह को भाजपा समर्थक मंच बिहार प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नितेश शरण की अनुशंसा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुमोदन तथा प्रधान राष्ट्रीय महासचिव अभिमन्यु कुमार सिंह के प्रस्ताव पर किया गया है।

डॉ. महेश चन्द्र राज, डॉ. दिनेश कुमार सिंह के पुत्र हैं और मूल रूप से मकान संख्या 70, गांव टारी, जिला सिवान के निवासी हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि डॉ. महेश चन्द्र राज को संगठन को नई दिशा देने और विस्तार करने का निर्देश दिया गया है।

संगठन को नई गति देने की चुनौती

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनयन के बाद डॉ. महेश चन्द्र राज पर संगठन को निचले स्तर तक मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वे अपनी कार्यशैली और जनसंपर्क कौशल के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। प्रदेशभर में इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर स्वागत संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। डॉ. महेश चन्द्र राज ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930