Siwan: महंगाई से त्रस्त जनता इस बार बदलेगी सरकार: अमित पप्पू

Share

राजद के भावी प्रत्याशी बोले- तेजस्वी यादव होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
कुशवाहा समाज के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सिवान सदर से संभावित प्रत्याशी अमित कुमार पप्पू ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। दाल, तेल, गैस से लेकर रोजमर्रा की हर चीज़ की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता अब जाग चुकी है और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में बदलाव तय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बिहार में राजद की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

पप्पू ने कहा कि युवा, किसान, व्यापारी और गरीब सभी वर्गों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि सिवान की जनता इस बार भारी बहुमत से राजद को जिताएगी। जनता अब विकास, रोजगार और शांति चाहती है, और इन सबका रास्ता सिर्फ तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली सरकार ही दे सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930