Saharsa News: हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार, हालत नाजुक-इमामबाड़ा के पास हुआ हादसा

Share

युवक का हाथ बुरी तरह फैक्चर; पुलिस जांच में जुटी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। विकाश कुमार

तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नरियार रोड स्थित इमामबाड़ा के पास की है, जहां सोमवार को यह हादसा हुआ। घायल की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार बाइक से बिहरा से सहरसा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह नरियार रोड स्थित इमामबाड़ा के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और हाइवा का पिछला पहिया उसके हाथ के ऊपर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में उसका एक हाथ बुरी तरह फैक्चर हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Sponsored -

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद हाइवा को पकड़ लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराया और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30