Munger- Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 300 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण

Share

भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में निकाली भव्य यात्रा, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

मुंगेर। मिथुन कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार गौतम ने किया। 300 फीट लंबा तिरंगा झंडा इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।

यात्रा की शुरुआत किला परिसर स्थित अंबेडकर चौक से हुई, जो मुख्य बाजार, बेकापुर, शादीपुर, कौड़ा मैदान, कस्तूरबा वाटर, बड़ी बाजार होते हुए पंडित दीनदयाल चौक पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा। डीजे पर भक्ति गीतों के साथ लोग हाथों में तिरंगा लेकर उमंग और उत्साह से चल रहे थे।

यात्रा में विधायक प्रणव कुमार, एमएलसी लालमोहन गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। एमएलसी लालमोहन गुप्ता ने बताया कि भाजपा पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाल रही है, जो देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के सम्मान में समर्पित है।

- Sponsored -

संजीव मंडल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना और देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930