BJP-Cleanliness Drive: सिवान गांधी मैदान में चला स्वच्छता अभियान, गूंजे देशभक्ति के नारे

Share

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में महात्मा गांधी और जेपी की प्रतिमा के पास साफ-सफाई

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिवान द्वारा गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान “महात्मा गांधी अमर रहें”, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पार्टी देश के वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान दोनों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और विदेशों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

स्वच्छता अभियान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा, पुनम गिरी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, जिला मंत्री सह नगर उपसभापति किरण गुप्ता, पंकज किशोर सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी गुप्ता, बबीता देवी, नीलजंना त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, मिनाक्षी सिंह, अर्चना गुप्ता, सुनीता कुशवाहा, पूनम प्रसाद, ममता देवी, सविता देवी, जिला कार्यालय मंत्री सौरभ कुशवाहा और कन्हैया जैसवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के अंत में सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वच्छता के संकल्प को दोहराया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31