Independence Day: सीवान के जिरादेई में ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने दिलाया मानसिक आजादी का संकल्प

Share

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली समेत कई स्थानों पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

जिरादेई (सीवान) | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपन सिवान के संयोजक ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने जिरादेई स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्थल सेमरा मैरवा, माता राजकली देवी विद्यालय मैरवा, टारगेट टॉपर इंस्टीट्यूट शिवपुर सकरा और आदर्श ज्ञान लोक पब्लिक स्कूल कीलपुर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के बीच मानसिक आजादी की महत्ता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि 77 वर्ष पूर्व मिली भौगोलिक आजादी तभी पूर्ण होगी, जब हम जाति-धर्म और ऊँच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सोचेंगे और कार्य करेंगे। “हमें अपने आजादी के नायकों पर गर्व है, पर मानसिक आजादी के बिना आजादी अधूरी है,” उन्होंने कहा। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व से भी छात्रों को परिचित कराया।

मुख्य अतिथि ई. मल्ल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, समाजसेवियों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में जयचन्द प्रसाद, गजानन्द नाथ तिवारी, त्रिलोकी प्रसाद, सुरेन्द्र पासवान, अमरनाथ मुखिया, प्रवीण तिवारी, स्वामीनाथ सिंह, प्रशांत तिवारी, रामदेव राम, तुलसी प्रजापति, कौशल वरनवाल, सुमित कुमार बैठा, मदन पाण्डेय, सुमंत सर, मधुसूदन सर, अर्जुन पाण्डेय, भोला सिंह, ब्रजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930