Breaking News: गोपालगंज में बदमाशों का कहर : डायल 112 के चालक को गोली मारी, हालत नाजुक

Share

चमनपुरा गांव में घात लगाए बैठे अपराधियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, महकमे में दहशत का माहौल


बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गोपालगंज l अनुज कुमार पांडेय

गोपालगंज जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। बैकुंठपुर थाना इलाके के चमनपुरा गांव में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने डायल 112 के चालक उमेश पांडेय को गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उमेश पांडेय को सदर अस्पताल, गोपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उमेश पांडेय वर्तमान में विशम्भरपुर थाना में डायल 112 सेवा में चालक के पद पर तैनात हैं।


पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर

जानकारी के मुताबिक उमेश पांडेय किसी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वह चमनपुरा गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


इलाके में दहशत, पुलिस महकमे में हड़कंप

गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल चालक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -

इस वारदात ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है। आम लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। फिलहाल पुलिस ने इलाके में छापेमारी तेज कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30