Anti Corruption: बेतिया में जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Share

बेतिया में बड़ी कार्रवाई : जिला मत्स्य पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर निगरानी टीम की कार्रवाई, 1 लाख रुपये लेते धराया अधिकारी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

बेतिया। अजय शर्मा। जिले से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई जब निगरानी विभाग की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला बैरिया प्रखंड के पखनाहा बाजार निवासी मुराद अनवर की शिकायत से जुड़ा है। उनकी मां प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत लाभुक हैं और योजना के अंतर्गत उन्हें 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी। लेकिन सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में पदाधिकारी ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत पर बिछाया गया जाल

सूत्रों के मुताबिक मुराद अनवर ने इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत की सत्यापन के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की गहन जांच की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। सोमवार को जैसे ही पदाधिकारी ने लाभुक से 1 लाख रुपये की रिश्वत ली, उसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया।

डीएसपी ने दी जानकारी

निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद जाल बिछाकर अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।

जिले में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। आम जनता में भी यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब कार्रवाई तेज हो गई है। खासकर योजनाओं की राशि को लेकर अधिकारियों की मनमानी पर यह कार्रवाई बड़ा सबक मानी जा रही है।

सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए निगरानी विभाग लगातार सक्रिय है। बेतिया में हुई यह कार्रवाई इसी कड़ी की अहम कड़ी मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31