AsiaHockey Cup 2025: राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ, भारत-चीन मैच से बढ़ा रोमांच

Share

नालंदा में एशिया हॉकी कप-2025 का आगाज़

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

बिहारशरीफ l अविनाश पांडेय

नालंदा के राजगीर खेल परिसर स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम शुक्रवार को ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने हाथ लहराकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

सीएम ने भारत और चीन के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान गूंजे और खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री ने सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।


आठ एशियाई देशों की होगी भिड़ंत

इस बार पुरुष हॉकी एशिया कप में भारत के साथ जापान, चीन, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद की जयंती) पर हुई। 7 सितंबर तक खेले जाने वाले इस आयोजन में कुल 24 मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी गौरव यात्रा निकालकर बिहार और देश के कई राज्यों में खेल का संदेश पहुंचाया गया।


सीएम ने देखा निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम

शुभारंभ कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। पांचवें तल तक पहुंचकर उन्होंने दर्शक दीर्घा व मैदान का जायजा लिया। अधिकारियों से सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद उन्होंने निर्देश दिया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा व जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए।

- Sponsored -

बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर कुमार सिन्हा, नालंदा के डीएम कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930