Asia Cup 2025: राजगीर में रचा इतिहास : कृष्णन बी पाठक ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच

Share

एशिया कप में जापान के खिलाफ हासिल किया माइलस्टोन, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

नालंदा | अविनाश पांडेय
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णन बी पाठक ने रविवार को अपने करियर का बड़ा मुकाम हासिल किया। 28 वर्षीय पाठक ने बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में जारी हीरो मेंस एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई देते हुए उनके खेल करियर की सराहना की।


जूनियर वर्ल्ड कप से एशियाई खेलों तक का सफर

पंजाब के कपूरथला निवासी पाठक ने पहली बार सुर्खियां 2016 में लखनऊ एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में भारत को गोल्ड दिलाकर बटोरीं। जनवरी 2018 में उन्होंने सीनियर टीम से डेब्यू किया और तब से अब तक कई बड़ी सफलताओं में अहम भूमिका निभाई।
वे 2018 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी (संयुक्त स्वर्ण), 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों (स्वर्ण), 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स (रजत) और लगातार दो एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी (2023, 2024) में भारत की जीत के साक्षी रहे हैं।


अर्जुन अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सम्मान

पाठक की व्यक्तिगत उपलब्धियां भी शानदार रही हैं। वे दो बार हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर (2019, 2022) जीत चुके हैं और 2024 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। एफआईएच प्रो लीग में उनके बेहतरीन बचावों ने भारत को पोडियम तक पहुंचाया।


पाठक बोले– परिवार और देश के लिए गर्व का क्षण

अपनी उपलब्धि पर भावुक पाठक ने कहा–
“भारत के लिए 150 मैच खेलना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। यह माइलस्टोन मेरे परिवार और देश के लिए समर्पित है। अब मेरा लक्ष्य टीम की सफलता और अगली पीढ़ी के गोलकीपरों को प्रेरित करना है।”

- Sponsored -

हॉकी इंडिया अध्यक्ष बोले– बने युवा खिलाड़ियों के आदर्श

हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा–
“पाठक भारतीय हॉकी के स्तंभों में से एक हैं। उन्होंने लगातार बड़े मंचों पर खुद को साबित किया है। 150 मैच पूरे करना उनके समर्पण और मेहनत का प्रमाण है।” वहीं महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930