Saharsa News: नया बाज़ार की तस्वीर बदली, विधायक आलोक रंजन ने किया सड़क का उद्घाटन

Share

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से बनी पक्की सड़क, लोगों ने कहा—अब स्कूल, अस्पताल पहुँचना आसान

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। विकास कुमार
शहर के नया बाज़ार क्षेत्र में रविवार को लोगों के चेहरे पर उत्साह और संतोष झलकता दिखा। भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन ने यहाँ नई पक्की सड़क का उद्घाटन किया। लंबे समय से कच्ची सड़क के कारण परेशान लोगों के लिए यह दिन खुशी लेकर आया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा, “आज इस सड़क का लोकार्पण करते हुए मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। इससे नया बाज़ार के विकास को नई गति मिलेगी और हजारों लोगों को सीधा लाभ पहुँचेगा।”

सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार हनी चौधरी ने कहा कि पहले यह रास्ता कच्चा था, बारिश में यहाँ से निकलना बेहद मुश्किल होता था। बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल ले जाना, सब बाधित होता था। अब पक्की सड़क बनने से आमजन की बड़ी समस्या दूर हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण व व्यापारी मौजूद रहे। लोगों ने विधायक और सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से नया बाज़ार क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।

- Sponsored -

इस मौके पर पूरे क्षेत्र में एक तरह का उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों और बुजुर्गों से लेकर व्यापारियों तक सभी ने नई सड़क पर चलकर खुशी जाहिर की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30