गोपालगंज : किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे: डॉ. शिवनाथ कुशवाहा

Share

20 सूत्री उपाध्यक्ष दीपक बरनवाल बोले – क्षेत्र की हर समस्या का होगा समाधान

भाजपा नेता बोले – योजनाओं का लाभ हर किसान और नागरिक तक पहुंचाना है लक्ष्य

गोपालगंज।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोपालगंज के जिला महामंत्री डॉ. शिवनाथ कुशवाहा ने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है, लेकिन उसका लाभ तभी मिलेगा जब किसान खुद जागरूक होंगे और विभागीय स्तर पर संपर्क बनाएंगे।

“योजनाएं बनी हैं किसानों के लिए, जानकारी लेकर उठाएं लाभ”
डॉ. कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। परंतु किसानों को विभागीय अधिकारियों से सीधा संपर्क कर योजनाओं की जानकारी लेनी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी असुविधा की स्थिति में किसान मोर्चा से संपर्क करें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा सके।

“प्रखंड स्तर पर हर समस्या का समाधान प्राथमिकता” – दीपक बरनवाल
पंचदेवरी मंडल अध्यक्ष और 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दीपक बरनवाल ने कहा कि वे क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जनता से संवाद को जरूरी बताते हुए कहा कि आम लोग बेझिझक उनसे मिलें और क्षेत्र की समस्याएं साझा करें।

जनता की भागीदारी से ही होगी विकास की दिशा तय
बरनवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे और समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो। वे हर पंचायत, गांव और टोले तक जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे।

स्थानीय लोगों में बढ़ा भरोसा, नेताओं को मिल रही बधाइयां
दोनों नेताओं के बयानों के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों के बीच उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि इन नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में न केवल किसानों की समस्याएं सुलझेंगी, बल्कि पंचायत स्तर पर भी सरकार की योजनाएं गति पकड़ेंगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031