सीवान: नेहरू के विजन ने रखा आधुनिक भारत की नींव, 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share

नेताओं ने गिनाईं नेहरू की उपलब्धियां

सीवान | जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश को आगे ले जाने का था विजन

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के पास देश को आगे ले जाने का स्पष्ट विजन था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने लंबा समय जेल में बिताया और वहीं से अपनी बेटी इंदिरा गांधी को जो पत्र लिखे, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। इन पत्रों में मानव सभ्यता, विज्ञान और समाज जैसे विषयों पर उनके विचार दर्ज हैं।

आधुनिक भारत की रखी मजबूत नींव

पूर्व अध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि नेहरू ने स्वतंत्र भारत की बुनियाद को वैज्ञानिक सोच और सामाजिक समानता पर आधारित किया, जो देश को हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार करती है।

- Sponsored -

भारत बना था गुट निरपेक्ष आंदोलन का अगुआ

कांग्रेस नेता मेराज अहमद ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व में भारत ने गुट निरपेक्ष आंदोलन की अगुआई की। आज जब अमेरिका जैसे देश भारत के आंतरिक मामलों में दखल देते हैं, तब नेहरू की दूरदर्शिता की याद आती है।

नेहरू के विचारों से चिढ़ती है वर्तमान सत्ता: हाफिज जुबैर

नेता हाफिज जुबैर ने कहा कि वर्तमान सत्ता को नेहरू की सोच से चिढ़ इसलिए है क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक संसाधनों के राष्ट्रीयकरण का पक्ष लिया था, जबकि आज की सरकार इन्हें चंद हाथों में सौंप देना चाहती है।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस नेता बृज किशोर सिंह, पूनम सिंह, कमलेश सिंह बच्चू, इन्दु देवी, भाग्य भारती, अलाउद्दीन अहमद, शाश्वत शेखर, इमाम सफर, कलावती देवी, अहमद नवाज़, मेहरूनिस्सा, राजा राम और पुष्पा कुमारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930