छपरा में डबल मर्डर से सनसनी: गोदरेज शोरूम के मालिक और पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Share

पुरानी रंजिश या जमीन का विवाद; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, जांच में जुटी

बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को साढ़ा ढ़ाला-उमानगर मार्ग पर मारी गोली, मौके पर ही गिर पड़े

छपरा | शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमानगर मोहल्ले में मंगलवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब अपराधियों ने गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके पड़ोसी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर दोनों को गोली मारी और फरार हो गए।

शोरूम बंद कर घर लौटे थे, फिर निकले थे किसी काम से

अमरेंद्र सिंह, जो सलेमपुर हरिमोहन गली में गोदरेज शोरूम चलाते थे, अपने पड़ोसी शंभू सिंह के साथ घर लौटे थे। वहां से वे दोनों बुलेट से किसी काम से निकले ही थे कि पुराने बीएसएनएल ऑफिस के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अमरेंद्र को सीने में और शंभू को सिर में गोली लगी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीन कारोबार और सामाजिक संगठनों से जुड़े थे अमरेंद्र

बताते हैं कि मृतक अमरेंद्र सिंह जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे और छपरा रोटरी क्लब सहित कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय थे। उनकी सामाजिक पहचान भी थी, जिससे घटना को लेकर और भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, आपसी रंजिश की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आपसी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इलाके में तनाव, लोगों में डर का माहौल

दोहरी हत्या की वारदात से उमानगर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और अपराधियों की पहचान की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31