Saharsa Murder: सहरसा में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंजाम : 55 वर्षीय महेश्वर झा की गोली मारकर हत्या

Share

दिल्ली से लौटे थे गांव, देर रात घर के पास चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा | नवहट्टा थाना क्षेत्र के गोरपारा गांव में देर रात पारिवारिक विवाद के चलते एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी महेश्वर झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेश्वर झा दो दिन पहले दिल्ली से अपने पैतृक गांव लौटे थे। बुधवार देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने महेश्वर झा के सिर और पैर को निशाना बनाया। गंभीर रूप से घायल झा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, नवहट्टा थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है।

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सबूतों के आधार पर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है और लोग घटना के बाद से सहमे हुए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930